सड़क निर्माण कार्य में लगे बिहार के तीन मजदूरों की अरुणाचल प्रदेश में मौत, सोते समय ऊपर गिरी चट्टानें

अरुणाचल प्रदेश में चट्टान गिरने से हुए हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा अरुणाचल में करदाबी के पालन में बुधवार रात को हुआ। सभी मृतक पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले थे। सभी मजदूर अपने गांवों से काम के सिलसिले में अरुणाचल गए थे। वहां वे सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। हादसे के वक्त सभी सो रहे थे।

मृतकों की पहचान रामनगर के खटौरा गांव निवासी रामा मुसहर के पुत्र वीरेंद्र मुसहर और जोगेंद्र मुसहर के पुत्र विजय मुसहर के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की पहचान चौतरवा थाना इलाके के सिकटौल निवासी राजेश मुसहर के रूप में हुई है। इसी गांव का रहने वाला विकेश मुसहर उर्फ मंटू मुसहर बुरी तरह घायल हो गया है। उसकी कमर टूट गई है, अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा हादसे में अन्य कुछ मजदूरों के भी घायल होने की सूचना है।

दो पैसा कमाने परदेस गए, सोते वक्त आई मौत

पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले सभी मजदूर अरुणाचल प्रदेश में रोजगार के सिलसिले में गए थे। वहां सड़क निर्माण का काम कर वे अपने परिवार का पेट पालने की जुगत कर रहे थे। बुधवार को काम से फुरसत होने के बाद वे निर्माण स्थल के पास ही थक हारकर सो गए। तभी चट्टान दरकी और उसका मलगा सोते हुए मजदूरों पर आ गिरी।

मजदूरों की मौत की खबर मिलने के बाद उनके घर पर कोहराम मच गया। गांव भर में शोक का माहौल है। लोग मृतकों के परिजन के पास पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन अरुणाचल प्रदेश सरकार से संपर्क में जुटी है। मृतकों के शवों को जल्द उनके गांव लाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

2 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

4 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

6 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

6 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

7 घंटे ago