National

अग्निवीर के लिए समस्तीपुर के युवा आज रात से कर सकेंगे आवेदन, वुमन मिलिट्री पुलिस की भी होगी बहाली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

अग्निवीर की बहाली के लिए चार अगस्त की रात्रि से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. सेना की ओर से चार की रात को अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद से अग्निवीर के अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. यह जानकारी बुधवार को मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के माध्यम से चक्कर मैदान स्थित सेना भर्ती कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी की गयी है.

साढ़े 17 से 23 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं :

अग्निवीर की बहाली के लिए चार या पांच अगस्त की रात्रि को अधिसूचना जारी होने के साथ रजिस्ट्रेशन शूरू हो जाएगा. इसमें दी जाने वाली गाइडलाइन के आधार पर युवा ऑनलाइन निबंधन करें. ताकि भविष्य में उनका आवेदन रद्द होने की नौबत नहीं आये. साढ़े 17 से 23 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं. मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी के युवा बहाली के लिए आवेदन करेंगे. जिनकी आयु साढ़े 17 से 23 वर्ष होगी. वे ऑनलाइन आवेदन www. joinindianarmy.nic.in पर तय तिथि पर ही कर सकेंगें.

ये है आवश्यक प्रमाण पत्र :

बहाली के लिए ये आवश्यक प्रमाण पत्र है. शैक्षणिक, आवासीय, जाति, धर्म, स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित, रिलेशनशीप, एनसीसी सी सर्टिफिकेट, स्पोर्टस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता(सिंगल), शपथ पत्र. इन श्रेणियों में अग्निवीरों की बहाली होगी. अग्निवीर जनरल ड्यूटी(सभी आर्म्स), अग्निवीर टेक्नीकल(सभी आर्म्स), अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर (सभी आर्म्स), अग्निवीर टेडसमैन आठवां व दसवां (सभी आर्म्स) कल से शुरू होगी.

वुमन मिलिट्री पुलिस की होगी बहाली :

मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड के अधीन वुमन मिलिट्री पुलिस (डब्ल्यूएमपी) की बहाली होगी. सेना भर्ती बोर्ड मुजफ्फरपुर इसकी तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, इसके रजिस्ट्रेशन के लिए तिथि तय नहीं हुई है. लेकिन, बहुत जल्द इसके तिथि की घोषणा भर्ती बोर्ड करेगी.

भर्ती बोर्ड केंद्र तिथि :
  • रांची 05 से 22 सितंबर 2022
  • आरओ(एचक्यू) दानापुर 07 से 23 अक्टूबर 2022
  • गया 02 से 15 नवंबर 202
  • मुजफ्फरपुर 21 नवंबर से 04 दिसंबर
  • मुजफ्फरपुर 07 से 20 दिसंबर 2022

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

24 घंटे ago