बिहार: 1.22 करोड़ कैश और 4 लग्ज़री गाड़ियां बरामद, साइबर अपराधियों के लाइफ स्टाइल देख पुलिस के भी उड़े होश

बिहार के नवादा में साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह जिला साइबर क्राइम का हब बन गया है। जिले के पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल के वारिसलीगंज इलाके में छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 01 करोड़ 22 लाख 77 हजार रुपये नगद व एक फॉर्चूनर समेत तीन लग्जरी वाहन बरामद किया। मौके से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया। जबकि गिरोह का सरगना मिथिलेश प्रसाद समेत कई अपराधी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। लेकिन, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके से शराब की बोतलें भी बरामद किए गए हैं।

पूरा मामला वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव का है। हैदराबाद की पुलिस भवानी बिगहा गांव छापेमारी करने गयी थी। इस दौरान भुटाली राम के घर पर एक गोदरेज से रुपयों से भरे तीन बड़े एयर बैग बरामद किये गये। तीन बोतल शराब, एपल फोन समेत पांच मोबाइल व कई अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए। जब्त वाहनों में फॉचूर्नर के अलावा एक टाटा हैरियर व एक हुंडई आई 20 कार शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों में भवानी बिगहा के मिथिलेश का पिता सुरेंद्र प्रसाद, रामस्वरूप राम का बेटा भुटाली राम तथा शेखपुरा जिले के कसार गांव के राजकुमार महतो का बेटा महेश कुमार एवं शेखपुरा के ही पाची गांव का जितेंद्र कुमार शामिल हैं।

साइबर धोखाधड़ी के मामले में यहां आई थी तेलंगाना की पुलिस

नवादा के एसपी डॉ. गौरव मंगला ने वारिसलीगंज थाना में पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए कहा कि तेलंगाना के सायबराबाद में साइबर फ्रॉड से जुड़ा एक मामला कांड संख्या 488/2022 दर्ज हुआ था। दर्ज केस में बताया गया है कि यह गिरोह लोगों को नकली फ्रेंचाइजी देने के नाम पर उनसे फाइनेंशियल डीटेल ले लेता है और उनके खाते से रूपये गायब कर देता है। अपराधियों की तलाश में आयी पुलिस के साथ वारिसलीगंज पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई में कैश व कारें बरामद हुईं। गिरोह का सरगनामिथिलेश फायरिंग करते हुए भाग निकला। चार की गिरफ्तारी हुई है। छापेमारी व तलाशी अभियान अभी भी जारी रहेगी। प्रेस कांफ्रेंस में पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा भी मौजूद थे।

तीनों एयर बैग से बरामद किये गये अधिकांश नोट पांच सौ के थे। इनकी गिनती के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गयी। पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा की देखरेख में नोटों की गिनती की गयी। गिनती उपरांत बरामद किये गये कुल रुपयों का खुलासा किया गया।

फायरिंग के बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा

मिथिलेश प्रसाद के घर पर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी। कुछ देर के लिए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस बीच साइबर सरगना मिथिलेश प्रसाद समेत उसके कई साथी भाग निकले। मिथिलेश के घर से तीनों लग्जरी गाड़ियां बरामद की गयी। एक कार के भीतर से डेढ़ बोतल शराब भी बरामद की गयी।

अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

भवानी बिगहा गांव में की गयी छापेमारी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बतायी जाती है। इससे पूर्व करीब चार वर्ष पहले महाराष्ट्र पुलिस ने वारिसलीगंज बाईपास में छापेमारी कर कल्लू नामक एक युवक को 56 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि तेलंगाना पुलिस ने दो वर्ष पूर्व देवर व भाभी को 30 लाख नगद के साथ गिरफ्तार किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

2 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

3 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago