दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। वह 62 साल के थे। उन्हें भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता है। उनके निधन की खबर से सब अचंभित हैं। उनके निधन की खबर ऐसे समय आई है जब हाल में उन्होंने अपनी एयरलाइन शुरू की है। इसका नाम आकासा एयर है।
झुनझुनवाला ने 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। झुनझुनवाला को 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था और वह घर आ गए थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अकासा एयरलाइंस की शुरुआत की थी। झुनझुनवाला के निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है।
कुछ समय पहले ही राकेश झुनझुनवाला ने अकासा के नाम से एक एयरलाइंस कंपनी खोली है जो कम दरों में यात्रियों को सुविधा देने को लेकर चर्चा में है। इस एय़रलाइंस को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल चुका है।
भारतीय शेयर बाजार के कहे जाते थे ‘बिग बुल’
राकेश झुनझुनवाला ने कॉलेज के दिनों से ही शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत की थी। एक बार राकेश झुनझुनवाला ने बताया था कि शुरू में 100 डॉलर का निवेश किया था। खास बात यह है कि तब सेंसेक्स इंडेक्स 150 अंक पर था, जो अब 60 हजार के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…