Samastipur

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट कैंपस में ही धरना पर बैठ गया। बताया गया है कि पीड़ित परिवार किसी मामले को लेकर बार-बार डीएम व एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रहा था। सोमवार को फिर से पीड़ित संतोष राय अपनी पत्नी रागनी देवी व 9 बच्चों के साथ सामान सहित कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम व एसपी से मिलने की जिद करने लगे। दोनों पदाधिकारियों के मिटिंग में रहने के कारण विलंब होता देख सभी नीचे कैंपस में आकर धरने पर बैठ गये। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने सभी को थाने ले आया और समाझा-बुझाकर घर भेजा।

इस संबंध में पीड़ित संतोष राय ने बताया कि वर्ष 2013 में उसके एक बेटी के साथ गलत हुआ था जिसको लेकर उन्होंने पटोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। फिर 2016 में मोहनपुर थाने में बेटे के उपर जानलेवा हमला और 2017 में दरभंगा महिला थाने में भी एक मामला दर्ज करायी, लेकिन अब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होता देख व अभियुक्तों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी व केस वापस लेने के दबाव के कारण न्याय के लिये गुहार लगा रहा है। पीड़ित संतोष राय ने बताया की घर छोड़कर वह लोग बिहार से बाहर दूसरे प्रदेश में रह रहे है, तो वहां भी पहुंचकर अभियुक्तों द्वारा उसको और उसके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी जा रही है। इसके बाद सोमवार को वह सपरिवार 6 बेटी, तीन बेटा और पत्नी को लेकर अन्य प्रदेश से सीधा समस्तीपुर कलेक्ट्रेट पहुंच सुरक्षा और न्याय की मांग करने लगे।

बच्चों की मां रागनी देवी ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर डीएम व एसपी को आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज कराए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने डीएम व एसपी से मांग की है कि उनके परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते सुरक्षा नहीं मिली तो उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में पीड़ित परिवार कलेक्ट्रेट पहुंच धरना पर बैठ गया था। उक्त मामले में चार्जशीट हो चुका है व कारवाई भी चल रही है। परिवार को समझा-बूझाकर भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

7 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

9 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

9 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

18 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

21 घंटे ago