8 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में CM से मिलने पहुंचे पिता को पुलिस ने धमकाया, थाने में बंद किया

पटना में शनिवार दोपहर CM आवास के सामने जमकर हंगामा हुआ। मामला निर्भया जैसे दरिंदगी की शिकार के लिए न्याय मांगने से जुड़ा है। बांका में होली के दिन हुई हैवानियत की शिकार पीड़िता के पिता और सोशल वर्कर योगिता भयाना मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। CM से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई, इसके बाद वह विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस पर पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और जबरन खींचकर भगाया।

इस दौरान पुलिस और सोशल वर्कर के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दरअसल, जिस वक्त यह घटना हुई उसी समय CM का कारकेड आवास से बाहर निकल रहा था। भयाना ने पुलिस पर बदमतीजी करने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा- मिलने की प्रक्रिया होती है

पुलिस ने कहा, ‘CM हाउस हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। ये प्रदर्शन का इलाका नहीं है। CM से मिलने की एक प्रक्रिया होती है। उसका उल्लंघन करने वालों के साथ कार्रवाई होगी ही।’ इसके अलावा पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

होली पर मासूम के साथ हुई थी हैवानियत

19 मार्च को बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची अपने भाई और दोस्तों के साथ होली खेल रही थी। तभी कुछ लोग आए और उसके भाई को छोड़कर उसे उठाकर ले गए थे। तब भागते-भागते पीड़िता के 5 साल का छोटा भाई घर आया और बताया कि दीदी को कुछ लोग जबरदस्ती लाल रिक्शा से ले गए। घर के लोगों ने तलाश शुरू की। तलाश करते हुए जब परिवार वाले रात करीब 11:30 बजे चांदन रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे, तो वहां नाले के ऊपर 2-4 कुत्ते घूम रहे थे। शक होने पर नाले में घुसकर देखा तो बालू के नीचे लाश दिखाई दी।

बालू से लाश को ढंकने की कोशिश भी की गई थी। लाश बाहर निकाली तो परिजन पहचान गए। पीड़िता की आंखें भी फोड़ दी गई थी। शव पर कपड़े नहीं थे। लाश देखते ही परिजन चीखने लगे। परिवार के मुताबिक, लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago