Advertisement

विधान पार्षद डॉ. तरुण चौधरी ने ‘एटम क्लब एंड कैफे रेस्टोरेंट’ का किया उद्घाटन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के पेठिया गाछी में शुक्रवार को विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार चौधरी के द्वारा ‘एटम क्लब एंड कैफे रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए विधान पार्षद श्री चौधरी ने सर्वप्रथम ‘एटम क्लब एंड कैफे रेस्टोरेंट’ के प्रोपराइटर मोहित चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि समस्तीपुर जैसे छोटे शहर में मेट्रोपोलिटन फील वाले सुसज्जित क्लब एंड कैफे के खुलने से निश्चित तौर पर शहरवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर शहर को रहन-सहन व खानपान में मेट्रो सिटी की तरह विकसित करने में यहां के युवा अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, क्लब के प्रोपराइटर मोहित चौधरी ने बताया कि समस्तीपुर शहर भी धीरे-धीरे विकसित हो रहा है और इस भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों को स्ट्रेस-फ्री फील देने वाली जगहों की कमी को पूरा करने के लिए एटम क्लब एंड कैफे रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि यह क्लब 2 फ्लोर पर अवस्थित है। जहां लोगों के लिए इंडियन, चायनीज़, तंदूर व साउथ इंडियन डिश उपलब्ध है। इसके अलावा मेट्रोपोलिटन शहरों की तरह यहां डांस की भी व्यवस्था है। जहां लोग विभिन्न तरह के संगीत की धुनों पर अपने कदमों को थिरका सकेंगे, जिससे उनका तनाव भी कम होगा। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में यह अपने तरह का पहला क्लब एंड कैफे है जिसकी शुरुआत समस्तीपुर में हुई है। मौके पर मुनमुन चौधरी, रवि गुप्ता, पंकज यादव, पिंटू चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

5 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

5 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago