Advertisement

हीरो मोटोकॉर्प ने तीन साल बाद फिर लॉन्च की नई पैशन प्लस बाइक, समस्तीपुर में ‘शिवा हीरो’ पर भी है उपलब्ध

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- करीब तीन साल बाद हीरो मोटोकॉर्प की ओर से पैशन प्लस को एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। शहर के मोहनपुर रोड स्थित शिवा हीरो द्वारा भी कई पैशन प्लस बाइक को बेचा गया। एजेंसी के प्रोपराइटर सतीश चांदना ने बताया कि साल 2020 के दौरान इस बाइक को बाजार से हटा दिया गया था। लेकिन एक बार फिर कंपनी ने इस बाइक को लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से पैशन प्लस में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। इनमें बॉडी पैनल्स पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। साथ ही इस बाइक को कुल तीन रंगों में उपलब्ध करवाया गया है। इन रंगों में स्पोर्ट रेड, ब्लैक नेक्सस ब्लू और ब्लैक हैवी ग्रे जैसे रंग शामिल हैं।

कैसा है इंजन

बाइक में इंजन की बात करें तो इसमें 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक और आई3एस को भी दिया गया है, जिससे बाइक की एवरेज काफी बेहतर हो जाती है। 100 सीसी इंजन से बाइक को 7.89 हॉर्स पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे चार स्पीड ट्रांसमिशन के साथ लाया गया है और इंजन को बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों के मुताबिक अपडेट किया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

बाइक में कुछ बेहतर फीचर्स को शामिल किया गया है। इनमें आई3एस तकनीक, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, किक स्टार्ट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड इंडीकेटर जैसे फीचर्स हैं।

कितनी है कीमत

कंपनी की ओर से पैशन प्लस को 76301 रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago