समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ पारस को STF व समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नेशनल हाईवे बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव निवासी भाग्य नारायण राय के पुत्र पारस कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव में छापेमारी की।

इस दौरान पारस कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में बंगरा नगर थाना में कांड संख्या 133/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों की जांच की जा रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150