मंगलवार, नवम्बर 24, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

30 नवंबर से शुरू होगा बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए 4 दिसंबर तक क्या-क्या होगा

IMG 20261121 WA0050

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी. जबकि बजट पर चर्चा, मतदान से लेकर सरकारी विधेयकों और विधायकों के संकल्पों तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में कार्यवाही होगी. बिहार विधानसभा की कार्यवाही को लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.

30 नवंबर को बजट पेश, शोक प्रकाश से होगी शुरुआत

शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार, 30 नवंबर को सुबह 11 बजे होगी. पहले दिन सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी. इसके अलावा नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी या उनका प्रतिज्ञान कराया जाएगा. पिछले सत्र के बाद राज्यपाल की ओर से जारी अध्यादेशों की प्रतियां भी सदन में रखी जाएंगी. पहले दिन दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रकाश भी किया जाएगा.

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

1 और 2 दिसंबर को विधेयकों पर रहेगा फोकस

मंगलवार, 1 दिसंबर और बुधवार, 2 दिसंबर को सदन में राजकीय विधेयकों और सरकारी कामकाज को प्राथमिकता दी जाएगी. इन दोनों दिनों में सरकार की ओर से लाए जाने वाले विधेयकों को पेश करने और उन पर चर्चा का कार्यक्रम रहेगा.

3 दिसंबर को बजट पर बहस और मतदान

शीतकालीन सत्र का सबसे महत्वपूर्ण दिन गुरुवार, 3 दिसंबर माना जा रहा है. इस दिन द्वितीय अनुपूरक बजट पर सदन में विस्तार से चर्चा होगी. विधायक बजट से जुड़े वित्तीय प्रस्तावों पर अपनी राय रखेंगे. इसके बाद बजट पर मतदान कराया जाएगा. इसी दिन अनुपूरक मांगों के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करने की मंजूरी से संबंधित विनियोग विधेयक भी पेश किया जाएगा.

IMG 20240904 WA0139

4 दिसंबर को खत्म होगा सत्र

शुक्रवार, 4 दिसंबर को सत्र का अंतिम दिन होगा. इस दिन गैर सरकारी सदस्यों के संकल्प सदन में लिए जाएंगे. इसके लिए विधायकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सूचना देनी होगी. एक सदस्य एक दिन में एक से अधिक गैर सरकारी संकल्पों की सूचना नहीं दे सकेंगे. कुल मिलाकर पांच दिनों का यह सत्र बिहार सरकार के वित्तीय फैसलों और आगामी विधायी एजेंडे के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा.

FB ADD scaled

शीतकालीन सत्र 2026 का पूरा शेड्यूल एक नजर में

30 नवंबर (सोमवार): सत्र की शुरुआत.

अनुपूरक बजट पेश और शोक प्रकाश.

1 दिसंबर (मंगलवार): राजकीय विधेयक और सरकारी कामकाज.

2 दिसंबर (बुधवार): विधेयकों पर चर्चा और अन्य सरकारी कार्य.

3 दिसंबर (गुरुवार): अनुपूरक बजट पर बहस, मतदान और विनियोग विधेयक.

4 दिसंबर (शुक्रवार): गैर सरकारी सदस्यों के संकल्प.

IMG 20261123 WA0036

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150