समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय लिया है। इनमें मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत समस्तीपुर रेल मंडल से जुड़ी 6 ट्रेनें भी शामिल हैं। सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने के साथ ही इन ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे। रेलवे की ओर से शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नए नंबर एक से सात जनवरी 2027 के बीच अलग-अलग तिथियों से लागू होंगे। बताते चलें कि समस्तीपुर रेल मंडल से जुड़ी ट्रेन मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस का नंबर भी बदल जाएगा।

वर्तमान में 12557 और 12558 नंबर से संचालित होने वाली यह ट्रेन जनवरी 2027 से 15577 और 15578 नंबर से चलेगी। इसके अलावा सूची में दरभंगा-जालंधर और रक्सौल-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस भी शामिल हैं। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, धीमी रफ्तार और सिंगल रेलवे लाइन पर परिचालन होने के कारण संबंधित ट्रेनों का सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त किया जा रहा है। सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने से यात्रियों को किराये में राहत मिलने की संभावना है। अब इन ट्रेनों में टिकट लेने पर सुपरफास्ट अधिभार नहीं देना पड़ेगा। इसका लाभ स्लीपर और एसी श्रेणी के यात्रियों को भी मिल सकता है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150