समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के छोरी पुनास गांव निवासी विवेकानंद मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा के रूप में हुई है। शिवम मिश्रा कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 130/26 में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

घटना बीते 22 अक्टूबर की रात की है। पचरुखी गांव निवासी संजीत राय उर्फ गुप्ता राय का पुत्र विवेक कुमार बेला गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मेला देखने गया था। इसी दौरान पंडाल के समीप दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और अंधाधुंध फायरिंग होने लगी। इस दौरान गोली लगने से विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद वह स्वस्थ हो सका।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150