समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा एक बाइक जब्त करते हुए उसपर सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इंद्रनगर कृष्णापुरी निवासी मानव सिंह के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार बाइक पर मुजफ्फरपुर जिले में निबंधित ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा हुआ था। जांच में बाइक के कागजात भी नहीं मिले। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सोनवर्षा चौक के पास पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी।

इसी दौरान एक बाइक पर संदिग्ध नंबर प्लेट लगा देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया। बाइक सवार से वाहन के कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद बाइक की जांच की गई तो उस पर ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा पाया गया। जांच में बाइक चोरी की होने की बात सामने आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में बाइक को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150