समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के पास मंगलवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में लूटपाट की। चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने सीएसपी संचालक विवेक कुमार को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना के दौरान स्थानीय लोगों के जुटने पर बदमाशों को भाग निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने दो कट्टा और एक गोली छीन ली, जबकि बाद में एक अन्य आरोपी को भी पकड़ लिया गया।

सीएसपी संचालक विवेक कुमार सुरौली वार्ड संख्या चार के निवासी हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह केंद्र पर ग्राहकों की जमा-निकासी का काम कर रहे थे। इसी दौरान चार बदमाश पैदल ग्राहक बनकर सीएसपी में दाखिल हुए। अंदर पहुंचते ही उन्होंने ग्रिल बंद कर दी और संचालक को अपने कब्जे में लेकर रुपये लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर कट्टा तान दिया। फायरिंग करने की भी कोशिश की गई। अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे भी निकाल दिए।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

इस बीच संचालक की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए और शोर मचाने लगे। ग्रामीणों के विरोध पर दो बदमाशों के साथ हाथापाई हुई। दोनों अपनी चप्पल छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने उनसे दो कट्टा और एक गोली छीन ली। वहीं, संचालक के साथ लूटपाट में शामिल दो अन्य बदमाश भी फरार हो गए।

गाछी में छिपे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ :

घटना की सूचना पर विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा, दारोगा टीपू कुमार और विशाल प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान नदी किनारे गाछी की ओर छिपे एक संदिग्ध को देखकर गांव के बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मी जब पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर ले जाने लगे, तो आक्रोशित लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इंटरनेट मीडिया पर खबर चलाने के लिए वीडियो बना रहे तीन यूट्यूबर के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस किसी तरह आरोपी को बाइक पर बैठाकर वहां से निकली, लेकिन शाहपुर पुल पर आक्रोशित लोगों ने फिर पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के दौरान दारोगा टीपू कुमार चोटिल हो गए। इसके बाद वह किसी तरह आरोपी को लेकर थाने पहुंचे।

IMG 20240904 WA0139

आरोपी की जेब से मिलीं दो गोलियां :

थाने में तलाशी के दौरान पकड़े गए आरोपी की पैंट की जेब से दो गोलियां मिलीं। इस संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि लूट के रुपये के साथ दो कट्टा और तीन गोलियां बरामद की गई हैं। वहीं, थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150