आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज इकाई की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। डॉ. आनंद कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित अभियान के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्यों, विचारधारा और छात्र हितों के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई।
अभियान का नेतृत्व आरबी कॉलेज एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालय, विद्यापतिनगर के प्रभारी दीपक यादव, आरबी कॉलेज इकाई अध्यक्ष कुंदन कुमार, सचिव मोनू कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार और संयुक्त सचिव अस्मिता कुमारी ने किया। सदस्यता लेने वाले विद्यार्थियों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षणिक समस्याओं के समाधान, छात्र अधिकारों की रक्षा और कॉलेज में लोकतांत्रिक माहौल को मजबूत करने के लिए संगठित होकर काम करने का संकल्प लिया।

एसएफआई कॉलेज इकाई के सदस्यों ने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य संगठन का विस्तार करने के साथ विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने शिक्षा, समानता और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। मौके पर ऋषिकेश कुमार, अमित यादव, कुंदन यादव, आयुष यादव, धनंजय कुमार, विपुल कुमार, विक्की कुमार, सौरव यादव, अंकेश कुमार, रणधीर कुमार, सार्थक कुमार, मेघा कुमारी, प्रियांशु कुमारी, तोफा परवीन, सद्फनाज, अमरजीत कुमार, डिंपल कुमारी, अलीशा कुमारी, अनुप्रिया, रजनीश कुमार, प्रिंस कुमार, सोनी कुमारी और जुगनू कुमारी सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।




