समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक महिला की पहचान मोहनपुर निवासी सोनू कुमार की पत्नी लालती कुमारी (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों के अनुसार, लालती को पहले से तीन बेटियां थीं। वह चौथे बच्चे के प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की सास जगमाया देवी ने आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों ने शव को एंबुलेंस से निजी नर्सिंग होम भेज दिया। एंबुलेंस चालक उसे एक-दो निजी नर्सिंग होम लेकर गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सदर अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताने लगे।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

हंगामे की जानकारी मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम और नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने घर चले गए। इस मामले में सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि प्रसव के दौरान महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा था। इस कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था। उनका कहना है कि रेफर किए जाने के बावजूद परिजनों ने अस्पताल से जाने में देरी की, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150