समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुनील कुमार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पद पर नियमित या वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सुनील कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के वित्तीय अधिकारों सहित अन्य कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। आदेश में कहा गया है कि सरायरंजन की निलंबित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी के स्थान पर यह व्यवस्था की गई है। सुनील कुमार को तीन दिनों के अंदर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार आदान-प्रदान करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150