समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में सीएस डॉ. राजीव कुमार की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान मनोचिकित्सक डॉ. शेख अफरार आलम ने मानसिक रोगों के लक्षण, उनके कारण, समय पर उपचार और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। मानसिक परेशानी होने पर उसे छिपाने या नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

डॉ. शेख अफरार आलम ने बताया कि तनाव, चिंता, अवसाद, नींद की समस्या और लगातार उदासी जैसी परेशानियां व्यक्ति के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में परिवार और समाज की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मानसिक परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति की बातों को गंभीरता से सुनना, उसके प्रति संवेदनशील व्यवहार करना और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक है। मानसिक रोगों को लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं और भेदभाव को दूर करने की भी जरूरत है।

IMG 20240904 WA0139

10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा जागरूकता अभियान :

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 से 16 अक्टूबर तक मन जागृति राष्ट्रव्यापी मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने की योजना है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, कार्यस्थलों और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम, जागरूकता रैली और विशेषज्ञों के साथ चर्चा के जरिए मानसिक रोगों से जुड़े सामाजिक कलंक को कम करने तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

FB ADD scaled

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 भी उपलब्ध है। इसके माध्यम से मानसिक परेशानी का सामना कर रहे लोग सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी इस हेल्पलाइन का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया है।

IMG 20260516 WA011620201015 075150