समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पांच पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में चांदोपट्टी निवासी गुड्डू कुमार, बिशनपुर वांदे निवासी राहुल कुमार, पंकज कुमार व कुंदन कुमार तथा आदर्शनगर निवासी गौरव देव शामिल हैं। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के अनुसार, सभी को शराब के नशे में पकड़ा गया। मामले में सनहा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150