समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में GST विभाग का छापा, ट्रांसपोर्टर के गोदाम से बिना कागजात का माल जब्त, टैक्स चोरी की जांच शुरू

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : त्योहारी सीजन में टैक्स चोरी रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। राज्य कर आयुक्त के आदेश पर जीएसटी इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने समस्तीपुर अंचल में बड़ी कार्रवाई की। शहर के गोला रोड स्थित ट्रांसपोर्टर के गोदाम में औचक निरीक्षण के दौरान बिना वैध कागजात के भारी मात्रा में माल मिला है। कार्रवाई का नेतृत्व राज्य कर उप आयुक्त अफजल हसनैन और सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश ने किया। अधिकारियों ने गोला रोड स्थित ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक सप्लायर के ठिकानों पर अचानक दबिश दी। जांच के दौरान गोदाम में रखे माल के संबंध में संचालक से कागजात और ई-वे बिल मांगे गए।

संबंधित संचालक मौके पर माल से जुड़े वैध दस्तावेज और ई-वे बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अधिकारियों ने बिना कागजात मिले स्टॉक को संदिग्ध मानते हुए जब्त करने की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीएसटी विभाग अब संचालक से टैक्स चोरी को लेकर पूछताछ कर रहा है। जीएसटी के संयुक्त आयुक्त कृष्णा मोहन सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना हिसाब-किताब के माल के परिवहन या टैक्स चोरी की शिकायत मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर शहर के अलावा रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी अनुमंडल क्षेत्रों सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। आने वाले दिनों में भी संदिग्ध ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक गतिविधियों की जांच जारी रहेगी। बिना वैध दस्तावेज या ई-वे बिल के माल ढोने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150