शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। एक लड़के के साथ स्कूटी पर जा रही लड़की को कुछ युवकों ने रोककर बदतमीजी की। मनचले युवकों ने लड़की का दुपट्टा खींचा और हंसुआ लहराकर युवक-युवती को धमकाया। आरोपी युवक मारपीट पर भी उतारू हो गए। गाली-गलौज की। इस दौरान लड़की रोते हुए हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती दिखी। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है। वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

इधर Samastipur Town Media की पड़ताल में यह सामनें आया है की यह वीडियो समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा का है। लड़का और लड़की अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बताया गया है कि यह वीडियो करीब एक वर्ष पुराना है, जिसे कुछ लोगों ने अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बहरहाल पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित लड़के से भी हमारी टीम ने बातचीत की है। उसने बताया की मामला करीब एक वर्ष पुराना है। वह अपनी दोस्त के साथ जा रहा था तो गांव वालों ने रोक कर उसके साथ बदसलूकी की।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150