समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा निर्णय लिए जाने के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने ओपीडी बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस निर्णय के समर्थन में समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक कार्यस्थल पर रहते हुए ओपीडी का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करेंगे। इस दौरान हर रोज करीब एक हजार मरीज इलाज से वंचित रहेंगे। हालांकि, सभी प्रकार की आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी।

इस संबंध में गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे सदर अस्पताल के सभा कक्ष में समस्तीपुर बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ इकाई की बैठक हुई। बैठक में भासा की कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सहरसा में चिकित्सकों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार तथा सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा निर्णय लिए जाने के मामले पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राज्य भासा द्वारा ओपीडी बहिष्कार के लिए लिए गए निर्णय का समर्थन किया गया।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

निर्णय के अनुसार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक अपने कार्यस्थल पर मौजूद रहेंगे, लेकिन ओपीडी सेवा का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करेंगे। संघ ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाएं इससे प्रभावित नहीं होंगी और पहले की तरह चलती रहेंगी। भासा के सचिव डॉ. राजेश यादव के हस्ताक्षर से जारी पत्र की प्रतिलिपि सिविल सर्जन, एसडीओ, डीएम, क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं दरभंगा प्रमंडल और निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं बिहार को भी भेजी गई है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150