समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर बाइक सवार बदमाशों ने टोटो सवार महिला से 49 हजार रुपयो से भरा बैग झपटा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला से 49 हजार रुपये से भरा बैग झपट लिया। घटना के दौरान टोटो के पलटने से महिला समेत अन्य यात्री भी घायल हो गए। पीड़ित महिला की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के पातेपुर गोपीनाथ निवासी देवराज कुमार की पत्नी गुड्डी कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि गुड्डी कुमारी मंगलवार को मथुरापुर घाट स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 49 हजार रुपये निकालने के बाद टोटो से बस स्टैंड की ओर जा रही थीं।


इसी दौरान लक्ष्मी टॉकीज के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने टोटो पर सवार महिला के हाथ से बैग झपट लिया। अचानक हुई झपटमारी से टोटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे में गुड्डी कुमारी समेत टोटो पर सवार अन्य यात्री भी घायल हो गए। घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने नगर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर टोटो से घर लौट रही थी महिला, मगरदही घाट स्थित लक्ष्मी टॉकीज के समीप बाइक सवार बदमाशों ने बैग झपटा
झपटमारी के दौरान टोटो का संतुलन बिगड़ा, वाहन पलटा, महिला समेत टोटो पर सवार अन्य यात्री हुए घायल, वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार
घायल… pic.twitter.com/jHGHnoeKsU
— Samastipur Town (@samastipurtown) September 22, 2026




