समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

IMG 20260212 WA0118

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों के एनकाउंटर की सूचना है। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने और दूसरे आरोपी का पैर टूटने की जानकारी सामने आ रही है। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया है। आरोपियों को अस्पताल ले जाए जाने का वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने छेड़ा अभियान

बता दें कि बीते दिनों हुई छेड़खानी की घटना का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा और आक्रामक अभियान छेड़ा है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए जिले के विभिन्न संभावित ठिकानों पर चलाए गए सघन छापामारी की गई। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच कथित तौर पर मुठभेड़ (एनकाउंटर) होने की सूचना सामने आई है।

पुलिस दे रही थी दबिश

सूत्रों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपित के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे का पैर टूट गया है। बताया जाता है कि पुलिस टीम जब दबिश दे रही थी, तभी अपराधियों से आमना-सामना हो गया। इस दौरान हुई कार्रवाई में मुख्य रूप से नंदन यादव नामक आरोपित के पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है। वहीं, उसके साथी हरेराम यादव का पैर टूटने की जानकारी मिली है। हालांकि, मुठभेड़ की इस पूरी घटना को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मुठभेड़ स्थल: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ कुंदर बराज के समीप हुई, जहां पुलिस टीम नंदन को दबोचने पहुंची थी।

आरोपितों की पहचान व स्थिति: मुख्य आरोपित नंदन यादव और हरेराम यादव दोनों बालिग हैं। दोनों प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं और पेशे से ट्रैक्टर चालक हैं।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस पर हमला कर भागने के दौरान जवाबी गोलीबारी में नंदन के पैर में गोली लगी, जबकि भागते समय हरेराम का पैर टूट गया।

गिरफ्तारी का आंकड़ा: मामले में अब तक 6 आरोपित दबोचे जा चुके हैं (तीन सोमवार को, एक मंगलवार सुबह)। एसआईटी शेष 1 आरोपितों की तलाश में जुटी है।

इलाज व सुरक्षा: दोनों घायलों को पुलिस अभिरक्षा में जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है।

गौरतलब है कि 19 स‍ितंबर को संध्‍या सात बजे मड़वा पहाड़ के पास मनचलों के एक झुंड ने स्‍कूटी से जा रहे नाबालिग छात्र और छात्रा को जबरन रोककर अमर्यादित आचरण और मारपीट की थी। इसके बाद आरोपितों ने घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। वायरल फुटेज में मुख्य आरोपित नंदन यादव छात्रा को जबरन उठाकर अगवा करने का प्रयास करते हुए साफ देखा गया था, जिसके बाद पूरे जिले में भारी आक्रोश फैल गया था।

IMG 20240904 WA0139

कुंदर बराज पर घेराबंदी

विशेष जांच दल (एसआईटी) को मंगलवार तड़के गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपित नंदन यादव कुंदर बराज इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने जब इलाके की घेराबंदी की, तो खुद को घिरता देख नंदन ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और भागने का प्रयास किया।

पुलिस पर हमले के बाद जवाबी फायरिंग

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली सीधे नंदन के पैर में जा लगी और वह वहीं ढेर हो गया। इसी दौरान उसके साथ भाग रहे हरेराम यादव का पैर टूट गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। जांच में सामने आया है कि नंदन यादव और हरेराम यादव दोनों बालिग हैं, प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं और पेशे से ट्रैक्टर चालक हैं। मामले में तीन आरोपितों को सोमवार को ही पकड़ा गया था, जबकि मंगलवार को एक आरोप‍ित रामाशीष मंडल को पकड़ा गया था। इसके कुछ देर बाद नंदन व हरेराम यादव पर कार्रवाई हुई। अब तक कुल 6 आरोपित गिरफ्त में आ चुके हैं।

FB ADD scaled

वीडियो न करें शेयर: डीएम नवीन

घटना और मुठभेड़ के तुरंत बाद जिलाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल प्रशासनिक अमले के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से दोनों घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी नवीन ने आम जनता से बेहद भावुक और कड़क अपील करते हुए कहा कि सभी लोग संयम बनाए रखें और पीड़िता के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरतें। उन्होंने कहा, “पुलिस और प्रशासन पूरी निष्ठा व गंभीरता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है और सख्त कार्रवाई का परिणाम भी धरातल पर सामने आ रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में समाज को धैर्य और परिपक्वता दिखाने की जरूरत है।”

IMG 20260516 WA0116

अफवाहों से बचें

डीएम नवीन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि इंटरनेट मीडिया पर घटना से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो बार-बार प्रसारित किए जाने से पीड़िता और उसके परिजनों पर भारी मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील की कि इस वीडियो को किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कतई साझा न करें। पीड़िता की पहचान, सम्मान और गरिमा की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक सामाजिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की असत्यापित सामग्री या अफवाह को प्रसारित न करने का आग्रह किया। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा की गई अब तक की पूरी कार्रवाई, गिरफ्तारियों और मुठभेड़ से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियों का विस्तृत ब्योरा मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधिवत साझा किया जाएगा।

20201015 075150