समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSPolitics

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

IMG 20260212 WA0118

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब तक बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहेंगे। एक कार्यक्रम में उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार का नाम भी लिया और अपनी बात रखी है। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार ने सभी सामाजिक समूहों को जोड़ा है और बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी उन्हें विरासत में नहीं मिली है। दरअसल रविवार को पटना के बापू सभागार में ‘विकसित बिहार : नींव से निर्माण तक महामंथन सह लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आय़ोजन किया गया था। इस समारोह में उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान मंच से उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बात रखी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘नीतीश कुमार 20 साल तक कुर्सी पर रहे, जिस कुर्सी पर अभी सम्राट चौधरी बैठे हैं। माफ कीजिएगा मेरी बात थोड़ी अलग किस्म की हो सकती है। कुर्सी औऱ विचारधारा दोनों ही अलग-अलग चीज है। समझना चाहिए। जहां तक कुर्सी का सवाल है तो हमलोगों की विचारधारा की चर्चा है।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

नीतीश कुमार को विरासत में विचारधारा मिली लेकिन कुर्सी विरासत में नहीं मिली बल्कि संघर्ष के बाद उनको कुर्सी मिली। संघर्ष का परिणाम था कि कुर्सी उनको मिली लेकिन विरासत, विरासत में मिली। कुर्सी विरासत में नहीं मिली। उस कुर्सी पर तो अब सम्राट चौधरी बैठ गए हैं। उस कुर्सी पर जब तक उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व औऱ आपकी कृपा रहेगी तब तक दुनिया की कोई ताकत कुर्सी से उनका नहीं हटा सकती है।’

इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1994 में दोनों समाजों ने मिलकर लव-कुश सम्मेलन का आयोजन किया था। इसी सामाजिक एकता ने आगे चलकर राजनीतिक स्वरूप ग्रहण किया और इससे जुड़ी राजनीतिक पार्टियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने बिहार की समृद्धि के लिए काम करते रहने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वह सभी वर्गों को जोड़कर रखेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था और आधारभूत संरचना में बड़ा बदलाव आया है। जब सभी लोग मिलकर आगे बढ़ते हैं तो बड़ी उपलब्धियां हासिल होती हैं।

IMG 20240904 WA0139

सीएम सम्राट चौधरी ने पांच अंगुलियों का उदाहरण देते हुए कहा कि अलग-अलग होने पर उनकी ताकत सीमित होती है, पर मुट्ठी बनने पर ताकत बन जाती है। एनडीए के सभी घटक दल पांच पांडव की तरह एकजुट हैं, जिसने 2025 चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार की कल्पना की है। इसे साकार करने के लिए हमलोग काम कर रहे हैं।

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150