समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

संभावित बाढ़ को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, नाव-SDRF से लेकर मेडिकल कैंप तक की तैयारी

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं। मोहिउद्दीननगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान मोहिउद्दीननगर एवं मोहनपुर प्रखंड में बाढ़ से निपटने को लेकर की गयी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें और अपने-अपने स्तर से तैयारियां पूरी रखें।

नावों की उपलब्धता और एसडीआरएफ की तैनाती पर जोर

बैठक में मोहनपुर अंचल में एसडीआरएफ टीम के आवासन की व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता तथा उनके सुरक्षित परिचालन की तैयारियों की समीक्षा की गयी। अधिकारियों को नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ उनके संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था पहले से तैयार रखने का निर्देश दिया गया।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

गंगा और वाया के जलस्तर पर लगातार नजर

प्रशासन ने गंगा और वाया नदियों के बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां राहत एवं बचाव से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा गया।

पशुओं के लिए चारा व राहत शिविर की तैयारी

बाढ़ के दौरान पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में पशुचारा उपलब्ध रखने तथा जरूरत पड़ने पर पशु राहत शिविरों का संचालन करने की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया।

IMG 20240904 WA0139

मेडिकल कैंप के साथ दवाओं का होगा पर्याप्त भंडारण

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। जरूरत के अनुसार प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाने तथा आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण रखने का निर्देश दिया गया। खास तौर पर एंटी स्नेक वेनम और एंटी रेबीज दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश

बैठक में आपदा संपूर्ति पोर्टल पर आवश्यक सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट करने तथा संभावित बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने का निर्देश दिया गया। बैठक में अंचल अधिकारी विवेक कुमार सिंह, संतोष कुमार, बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार, निगम झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजू कुमार, दिलीप रजक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010IMG 20260516 WA0116

20201015 075150