समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दलसिंहसराय में पेट्रोल पंप के पास हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा स्थित विद्यापतिनगर रोड में विजयघाट पेट्रोल पंप के समीप पांच जून की रात हुई लूट का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने दलसिंहसराय थाना परिसर में प्रेस वार्ता में बताया कि पांच जून की रात करीब 10:30 बजे विजयघाट पेट्रोल पंप के पास पक्की सड़क पर तीन अज्ञात अपराधियों ने गोविंद पासवान को रोककर लूटपाट की थी।

अपराधी उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में दलसिंहसराय थाने में कांड संख्या 314/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जांच करते हुए मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मनिअर वार्ड संख्या दो निवासी अजय महतो के पुत्र सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में घटना में अपने साला दीपक कुमार समेत अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी। दीपक कुमार फिलहाल बछवारा थाना कांड संख्या 194/2026 में बेगूसराय मंडल कारा में बंद है। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, इनमें शेरपुर निवासी विनोद महतो के पुत्र दीपक महतो, बालकृष्णपुर मड़वा निवासी ओमप्रकाश भगत के पुत्र रौशन कुमार तथा शेरपुर निवासी अमर ईश्वर के पुत्र वीरेंद्र ईश्वर उर्फ बीरू कुमार शामिल हैं।

IMG 20240904 WA0139

इन आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, बछवारा और फुलवरिया थाना क्षेत्रों में लूट की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इरशाद आलम, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो :

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150