समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

समस्तीपुर पुलिस लाइन में मनाया गया तिरंगा राखी उत्सव, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी तिरंगा राखी

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिन सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में तिरंगा राखी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कलाई पर तिरंगा राखी बांधकर राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और पुलिस बल के प्रति सम्मान की भावना व्यक्त की।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा पुलिस लाइन परिसर पहुंची, जहां उत्साहपूर्ण माहौल में तिरंगा राखी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Holy Mission 15 August page 0001 scaledpaid hero ad 20250215 123933 1 scaled

विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने स्वयं तैयार की गई आकर्षक तिरंगा राखियां पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को बांधीं। इस दौरान छात्राओं ने देश की सुरक्षा में पुलिस बल के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता जताई। पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

IMG 20240904 WA0139

तिरंगा राखी कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगे की छटा के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच आत्मीय जुड़ाव का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान के साथ एकता, भाईचारे और देश के प्रति समर्पण की भावना को भी मजबूत किया।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116