समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

BRB कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन करेगा छात्र संगठन AISA

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज परिसर में छात्रों की मूलभूत सुविधाओं, नियमित वर्ग संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आइसा ने आंदोलन की घोषणा की है। मंगलवार को कॉलेज परिसर में आयोजित छात्र सभा में विभिन्न छात्र समस्याओं पर चर्चा के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य को मांग पत्र सौंपने और मांगों के समर्थन में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। छात्र सभा की अध्यक्षता अनमोल कुमार ने की, जबकि संचालन नवीन कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए आइसा के जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद कॉलेज में नियमित पढ़ाई के बजाय परीक्षाओं पर अधिक जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुस्तकालय से छात्रों को नियमित रूप से पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं और प्रयोगशाला की स्थिति भी ठीक नहीं है। पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी समस्या बनी हुई है। आइसा के जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने कहा कि कॉलेज में पेयजल की समस्या अक्सर बनी रहती है। आइसा के पहल पर समस्या का तत्काल समाधान कराया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर खराब हो जाती है।

Holy Mission page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को सुनकर समाधान करने के बजाय उन्हें धमकाने की प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए। आइसा नेताओं ने कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने, सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने, नियमित वर्ग संचालन, पुस्तकालय और प्रयोगशाला को दुरुस्त करने तथा छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा गर्ल्स-बॉय रूम को व्यवस्थित करने, पेयजल, बिजली और पंखे की नियमित व्यवस्था, शौचालय व परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

IMG 20240904 WA0139

छात्र नेताओं ने परीक्षा के दौरान धूप और बारिश से बचाव के लिए कॉलेज परिसर में शेड तथा महिला परीक्षार्थियों के लिए फीडिंग रूम बनाने की मांग की। सौर ऊर्जा प्रशिक्षण के लिए दिए गए रेंट रूम की राशि कॉलेज फंड में जमा करने और शॉपिंग काम्प्लेक्स से प्राप्त किराये की राशि किस मद में खर्च की जा रही है, इसे सार्वजनिक करने की भी मांग उठाई गई। आइसा ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। सभा के अंत में पेपर लीक पर रोक लगाने, एनटीए को रद्द करने, परीक्षा प्रणाली में सुधार, स्नातक में 7.5 सीजीपीए की बाध्यता समाप्त करने और रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर 20 अगस्त को दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित छात्र-युवा संसद में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी की अपील की गई। सभा में सौरव सतनाम, होम परवीन, जंत खान, स्मिता कुमारी, नौसिन परवीन, नेहा, शिवा कुमार, शंकर कुमार, मो. मफूज, अग्रसेन आनंद, अंकुश कुमार, हिमांशु कुमार, सोनू कुमार, फरहत नाज, निराला कुमारी, आयुष कुमार, किस्मत कुमार, राहुल कुमार और प्रीति कुमारी समेत अन्य छात्र मौजूद थे।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150