सोमवार, अगस्त 3, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में नाबालिग छात्रा से यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाने में कोचिंग के दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना की शुरुआत करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी जब छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोप है कि कोचिंग के मुख्य शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने झांसे में लिया। कोचिंग में अन्य बच्चों के चले जाने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि घटना की जानकारी होने पर कोचिंग के दूसरे शिक्षक ने भी छात्रा को मदद करने के बजाय वीडियो वायरल करने की धमकी दी और डराया-धमकाया। 10वीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद छात्रा आगे की पढ़ाई के लिए पटना चली गई थी।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

​आरोप है कि इसी वर्ष अप्रैल में जब छात्रा गांव लौटी, तो आरोपियों ने पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दोबारा कोचिंग सेंटर बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया और नया वीडियो बना लिया गया। विरोध करने पर पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले का खुलासा 17 जुलाई को तब हुआ, जब पीड़िता की अश्लील तस्वीरें उसके पिता और गांव के अन्य लोगों के व्हाट्सएप पर भेज दी गईं। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में महिला थाने की पुलिस का बताना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और अदालत में 164 का बयान दर्ज कराया जा चुका है। मामले में पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150