रविवार, अगस्त 2, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

ब‍िहार: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की निर्मम ह’त्या से सनसनी, रास्‍ते में गाड़ी रोककर वारदात को दिया अंजाम

IMG 20260212 WA0118

बिहार में अपराधियों ने एक बार सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए बड़े कांड को अंजाम दिया है। इस बार अपराधियों ने औरंगाबाद जिले में एक कार्यपालक पदाधिकारी को मौत के घाट उतार दिया है। डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या औरंगाबाद के बारुण में अपराधियों ने की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमल कुमार डेहरी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बारुण नहर मार्ग स्थित एक सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर उन पर हमला कर दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपराधियों ने ईओ की गाड़ी को ओवरटेक कर फिल्मी स्टाइल में रोका और फिर उनपर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस खतरनाक हमले में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार जख्मी हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल अपराधियों की पहचान तथा हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा, एसपी रौशन कुमार, औरंगाबाद एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, नगर आयुक्त सासाराम विकास कुमार, एसडीएम सासाराम नेहा सिंह, एसडीएम औरंगाबाद गौरव सिंह , डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह समेत कई ईओ और आला अधिकारी पहुंचे अस्पताल। वहीं रोहतास और औरंगाबाद के घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जबतक मृत ईओ के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।

IMG 20240904 WA0139

कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस सनसनीखेज वारदात को लेकर कहा जा रहा है कि ईओ विमल कुमार रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो गाड़ी से पटना के लिए रवाना हुए थे। वो डेहरी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पटना के लिए निकले थे। बारुण-दाउदनगर नहर रोड पर बारुण थाना क्षेत्र के लख डिहरा गांव के समीप बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर कर रोक लिया। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से वाहन को घेरा था। हालांकि, इस दौरान विमल कुमारपर हमला कर दिया गया। गाड़ी में ईओ के अलावा उनके ड्राइवर मिथिलेश मौजूद थे। कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या से सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड की अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी है।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116