शनिवार, अगस्त 1, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पुराने पीकू वार्ड में शिफ्ट होगा सिविल सर्जन कार्यालय, जर्जर भवनों को तोड़कर बनाया जाएगा 100 बेड का CCU

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। वर्षों पुराने और जर्जर हो चुके सिविल सर्जन कार्यालय भवन को खाली कर कार्यालय को सदर अस्पताल के पुराने पीकू वार्ड भवन में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुराने पीकू वार्ड के भवन का रिनोवेशन कार्य भी प्रारंभ हो चुका है।

सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि वर्तमान सिविल सर्जन कार्यालय भवन की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। ऐसे में वहां कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इन्हीं कारणों से कार्यालय को सुरक्षित भवन में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने पहले ही पीकू वार्ड को नए एमसीएच भवन में स्थानांतरित कर दिया है। इसके बाद खाली पड़े पुराने पीकू भवन को सिविल सर्जन कार्यालय के लिए तैयार किया जा रहा है। भवन में मरम्मत, रंग-रोगन और आवश्यक सुविधाएं विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए खाली होगी जमीन :

सिविल सर्जन कार्यालय के स्थानांतरण के पीछे सबसे बड़ी वजह अस्पताल परिसर में 100 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण भी है। इस परियोजना के तहत वर्तमान सिविल सर्जन कार्यालय, पुराना महिला वार्ड, पुराना ओटी, दवा वितरण केंद्र, पुराना पोषण पुनर्वास केंद्र और एआरटी सेंटर सहित कई पुराने भवनों को तोड़कर हटाया जाएगा। इन्हीं भवनों की जगह पर आधुनिक सुविधाओं से लैस सीसीयू का निर्माण किया जाएगा। डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण के लिए राशि का आवंटन भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस एजेंसी द्वारा सदर अस्पताल परिसर में मॉडल अस्पताल भवन का निर्माण कराया जा रहा है, उसी एजेंसी को सीसीयू निर्माण की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

IMG 20240904 WA0139

90 प्रतिशत पूरा हो चुका है मॉडल अस्पताल का निर्माण :

सदर अस्पताल परिसर में बन रहा मॉडल अस्पताल भवन अब लगभग 90 प्रतिशत तैयार हो चुका है। अंतिम चरण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। मॉडल अस्पताल शुरू होने के बाद मरीजों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और अस्पताल की उपचार क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जैसे ही सिविल सर्जन कार्यालय नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा, उसके बाद पुराने भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद सीसीयू निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

FB ADD scaled

सीसीयू बनने से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम :

सदर अस्पताल परिसर में 100 बेड के आधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक इलाज की सुविधा जिले में ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को इलाज के लिए अन्य जिलों या बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही मॉडल अस्पताल और सीसीयू परियोजना के पूरा होने के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150