समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने पूर्वानुमान किया जारी

समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस क्रम में 30-31 जुलाई के आस-पास गोपालगंज, सीवान एवं पश्चिम चम्पारण जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 2 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में 10-15 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-85 एवं दोपहर में 40-45 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150