समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बाइक सवार बदमाशों ने कल्याणपुर के भागीरथपुर में की फायरिंग, लोगों ने एक को पकड़ा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीरथपुर गांव में गुरुवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाश ने दो राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। भागीरथपुर गांव निवासी राजकुमार राय के पुत्र शनि कुमार की हत्या करने की नीयत से सभी बदमाश पहुंचा था। सनी कुमार ने अपने घर में भाग कर अपनी जान बचाई। गोली की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया हालांकि अन्य बदमाश भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश के कमर से एक पिस्टल बरामद हुई।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान भागीरथपुर गांव के विनोद साहनी के पुत्र सुनील कुमार साहनी के रूप में हुई। लोगों ने पड़कर उक्त बदमाश की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलती ही कल्याणपुर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के समीप से जख्मी बदमाश को अपने कब्जे कर लिया और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150