समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

उजियारपुर थाने की पुलिस ने धमुआ चौक के पास लोडेड पिस्टल और 10 कारतूस के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उजियारपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धमुआ चौक के पास छापेमारी कर एक शातिर अपराधी को लोडेड देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के धमुआ चौक निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 4 जून की शाम वाहन चेकिंग, अवैध हथियारों की बरामदगी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार रजक को सूचना मिली कि धमुआ चौक पर एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध युवक घबरा गया और पीठ पर टंगा बैग लेकर तेजी से भागने लगा। हालांकि सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल की मैगजीन में पहले से चार जिंदा कारतूस भरे हुए थे। वहीं उसके पास से एक और लोडेड मैगजीन मिली, जिसमें तीन जिंदा कारतूस थे। पीठ पर टंगे बैग की जांच करने पर काले पॉलीथिन में तीन और कारतूस बरामद किए गए।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस तरह पुलिस ने कुल 10 जिंदा कारतूस जब्त किए। बरामद कारतूसों के पेंदे पर “32.25 HPM” अंकित पाया गया। इसके अलावा आरोपी के पास से एक ओपो मोबाइल फोन और बिना वैध कागजात की पल्सर मोटरसाइकिल (BR-33H-3512) भी बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि विक्की कुमार के खिलाफ उजियारपुर थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर चोरी समेत अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में आरोप पत्र भी समर्पित किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार उसका आपराधिक इतिहास पुराना और गंभीर है।

IMG 20240904 WA0139

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

मामले में उजियारपुर थाना कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी), 26, 27 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार रजक ने किया। टीम में गृह रक्षक प्रिंस कुमार, महिला गृह रक्षक कांति कुमारी, चौकीदार राज कुमार, राम प्रवेश और नन्दकिशोर पासवान शामिल थे। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पूरी टीम की तत्परता और सफल कार्रवाई की सराहना की है।

यहां देखें वीडियों :

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150