समस्तीपुर जिले के काॅलेजों में 6 जून से 10 जून तक होगी स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा
समस्तीपुर : स्नातक पार्ट थ्री 2026 की परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने परीक्षा प्रोग्राम जारी कर दिया है। यह परीक्षा दो पालियों में तीन – तीन घन्टे की ली जाएगी। इस परीक्षा में ग्रूप ए और बी के विभिन्न पेपरों की परीक्षा ली जाएगी। अगले छह जून से ये परीक्षा चिन्हित परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी, जो 10 जून तक चलेगी। कला, विज्ञान व कॉमर्स के विषय इसमें शामिल हैं। 10 बजे से 1 बजे तक पहली पाली की परीक्षा तथा 2 बजे से 5 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय ने जिला मुख्यालय पर दो अंगीभूत कॉलेज आरएनएआर कॉलेज व बीआरबी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है।
आरएनएआर कॉलेज में समस्तीपुर कॉलेज, डॉ एल के वीडी कॉलेज ताजपुर, यूपी कॉलेज पूसा, के एस आर कॉलेज, सरायरंजन, एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी, डीबीकेएन कॉलेज नरहन, आरबी कॉलेज दलसिंहसराय, बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर, वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर, जीकेपीडी कॉलेज कर्पूरीग्राम के अलावा अन्य कॉलेजों का सेंटर दिया गया है। बीआरबी कॉलेज में जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर, आर बी एस कॉलेज अन्दौर, आर एन ए आर कॉलेज समस्तीपुर, बीभीकेवी कॉलेज रामपुर दुधपुरा, एस एम आर सी के कॉलेज समस्तीपुर, एमएनडी कॉलेज चंदौली समस्तीपुर, यूआर कॉलेज रोसड़ा, एस के कॉलेज थतिया रोसड़ा, सी आर कॉलेज किशनपुर, संत कबीर कॉलेज समस्तीपुर, आरआईएचई कॉलेज बिरौली, आरएलएसआरएसएमडी कॉलेज, शिवाजीनगर, का सेंटर दिया गया है।

