समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

एससी-एसटी उत्पीड़न मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : एससी-एसटी थाने की पुलिस ने मारपीट एवं उत्पीड़न के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपती की पहचान हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवीरा पंचायत निवासी विनोद राय एवं उसकी पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पूर्व में एससी-एसटी एक्ट के तहत मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच और छानबीन के दौरान दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दंपती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार :

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिशनपुर निवासी मो. चांद के पुत्र मो. भोला के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150