समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बालाजी नर्सिंग स्कूल में जिला स्टार्टअप प्रोग्राम एवं मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित, नर्सिंग छात्राओं को स्टार्टअप और उद्यमिता की दी गई जानकारी

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर प्रखंड के विरसिंहपुर स्थित बालाजी नर्सिंग स्कूल में बुधवार को जिला उद्योग केंद्र, समस्तीपुर के तत्वावधान में “जिला स्टार्टअप प्रोग्राम एवं मार्गदर्शन कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग छात्राओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वरोजगार एवं स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी देना था।

कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा, स्टार्टअप सेल जीईसी समस्तीपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर तन्मय कुमार, जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर दिव्य प्रकाश, जिला अवर निबंधक अमित कुमार मंडल, जिला परिषद के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार तथा आईईओ डीआईसी मुकेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने छात्राओं को स्टार्टअप बिहार पॉलिसी के तहत 10 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में महिलाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी, जीएसटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तथा बैंक ऋण के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी दी। साथ ही होम नर्सिंग, पैथोलॉजी लैब, फिजियोथेरेपी सेंटर और मातृ-शिशु केयर सेंटर जैसे हेल्थ केयर स्टार्टअप की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्थान के निदेशक ने कहा कि बालाजी नर्सिंग स्कूल का उद्देश्य छात्राओं को केवल नर्स बनाना नहीं, बल्कि उन्हें हेल्थ एंटरप्रेन्योर के रूप में भी तैयार करना है। कार्यक्रम में 50 से अधिक एएनएम छात्राओं ने भाग लिया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150