समस्तीपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थवर्गीय कर्मियों के नियोजन के नाम पर राशि मांगने वालों से सावधान रहने की अपील

समस्तीपुर : बिहार शिक्षा परियोजना, समस्तीपुर की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थवर्गीय कर्मियों के नियोजन को लेकर आवश्यक सूचना जारी की गई है।
जारी सूचना में कहा गया है कि विभागीय निर्देशानुसार काउंसलिंग की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसी बीच कुछ अभ्यर्थियों द्वारा शिकायत की गई है कि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर काउंसलिंग एवं नियोजन के नाम पर राशि की मांग की जा रही है।

कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नियोजन की प्रक्रिया विभागीय प्रावधानों एवं नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से की जाएगी। किसी भी प्रकार की राशि की मांग किए जाने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थियों से स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय ने कहा है कि काउंसलिंग सहित संपूर्ण नियोजन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।



