समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जितवारपुर में बच्चे के गले से सोने का लॉकेट लेकर फरार होने के मामले में आरोपी युवक विक्की गिरफ्तार

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर रेलवे कॉलोनी में बीते मंगलवार को सड़क पर साइकिल चला रहे बच्चे को बाइक सवार एक युवक द्वारा अपने झांसे में लेकर सोने का लॉकेट निकलवाने और फरार होने के मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी जितवारपुर धम्मक चौक के पास से की गयी है। उसके पास से पुलिस ने घटना को अंजाम देने में उपयोग किये गये बाइक को भी बरामद किया है।

IMG 20260418 WA0030IMG 20260212 WA0118

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हकीमाबाद के सुबोध राय का पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

IMG 20240904 WA0139

बता दें कि जितवारपुर रेलवे कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि मंगलवार को उनका 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार साइकिल चला रहा था। इसी दौरान एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक रेलवे कॉलोनी की सड़क पर साइकिल चला रहे उनके बच्चे के पास पहुंचा और उसे रोक लिया। इसके बाद उसने प्रिंस से दोस्ताना व्यवहार करते हुए बातचीत शुरू की और खुद को सहज दिखाने के लिए उसके साथ बाइक पर बैठाकर सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान उसने बच्चे को बातों में उलझाकर गले से सोने का लॉकेट उतरवा लिया और मौके से फरार हो गया था।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1