समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : बुलेट से बारात जा रहे दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर; मौत की खबर मिलते ही रुकी शादी, दूल्हे को छोड़ लौट गई बारात

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर: जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बारात जा रहे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया और दूल्हे को वहीं छोड़ बाराती वापस लौट आए।

मृतकों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव निवासी कमल महतो के पुत्र संदीप कुमार तथा रामप्रसाद महतो के पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान रामवृक्ष महतो के पुत्र विजेंद्र कुमार के रूप में की गई है, जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

IMG 20260418 WA0030paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बताया गया है कि तीनों युवक एक ही बुलेट बाइक पर सवार होकर जंदाहा बारात जा रहे थे। इसी दौरान गंगसारा मोड़ के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

IMG 20240904 WA0139

मृतक संदीप के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई गोपाल की शादी जंदाहा में थी। बारात के लिए 10-12 चारपहिया वाहन पहले ही रवाना हो चुके थे। उन्होंने संदीप को भी गाड़ी से चलने को कहा था, लेकिन वह नहीं माना और बाद में अपने चचेरे भाइयों के साथ बुलेट से निकल गया। जब बारात जंदाहा पहुंची, तभी रास्ते में हादसे की सूचना मिली। इसके बाद बारात में शामिल सभी लोग दूल्हे को छोड़कर तुरंत वापस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

IMG 20250821 WA0010

परिजनों ने बताया कि हादसे से पहले वरमाला की रस्म पूरी हो चुकी थी, लेकिन मौत की खबर के बाद शादी की बाकी रस्में रोक दी गईं। घायलों और मृतकों को रात करीब तीन बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप और विपिन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

FB ADD scaled

बताया जाता है कि दोनों मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय पांडेय ने बताया कि ट्रक की ठोकर से दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक घायल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ ट्रैफिक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1