दिल्ली में PM मोदी से मिले CM सम्राट चौधरी, बोले- विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर मिला मार्गदर्शन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उसके बाद सीएम सम्राट चौधरी बिहार भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की.

पीएम से मिलने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन मिला. प्रधानमंत्री जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा.

इससे पहले मुख्यमंत्री ने BJP मुख्यालय में नितिन नवीन से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 5 मिनट तक चर्चा हुई. हालांकि बातचीत छोटी रही, लेकिन इसके राजनीतिक मायने काफी बड़े माने जा रहे हैं.



