समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कल्याणपुर के टारा चौक पर विदेशी शराब लोड बोलेरो सड़क पर पलटी, लोगों ने लूटा

तस्वीर : AI Generated by Samastipur Town (सांकेतिक)

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक के समीप सोमवार की सुबह विदेशी शराब लोड एक बोलेरो सड़क पर पलट गई। हालांकि बोलेरो का चालक और शराब के धंधे बाज भागने में सफल रहा। लोगों का बताना था कि सोमवार की सुबह मधुरापुर टारा चौक पर सोमनाहा की ओर से आ रही शराब लोड एक बोलेरो अचानक पलट गई। हालांकि इस घटना में एक जेनरल स्टोर का दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत मौके पर पहुंचे और उक्त बोलेरो को जप्त कर थाना लाये। बोलेरो में 85 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इधर कुछ आम लोगों के द्वारा शराब की कुछ बोतलों को लूट भी लिया गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150