होली मिशन हाई स्कूल में अग्निशमन विभाग ने विभिन्न तकनीकों का छात्र-छात्राओं के बीच किया प्रदर्शन
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर में जिला अग्निशामक दस्ता द्वारा अग्निशामक के विभिन्न तकनीकों का छात्र-छात्राओं के बीच प्रदर्शन किया गया। इस अग्निशामक दस्ता ने गैस एवं बिजली से लगी आग को बुझाने के कई आसान एवं घरेलू तरीकों को प्रयोग द्वारा समझाया गया। इस क्रम में बिहार अग्निशामक दल के कर्मचारियों ने इस बात पर बल दिया कि अग्नि को बुझाने में हवा का स्रोत समाप्त कर देना ही मुख्य समाधान है।

पूरी टीम द्वारा पानी टंकी का प्रयोग कर पाइप द्वारा पानी से बहुमंजिली इमारतों में लगी आग बुझाने के भी तकनीक सुझाए। साथ ही गैस सिलेंडर में लगी आग को भींगे कपड़े एवं सिलेंडर के गोलाई के आकार की छोटी बाल्टी से आसानी से आग बुझाने के प्रयोग टिप्स दिए। साथ ही इस दल द्वारा बच्चों को यह सावधान किया गया कि घर पर इसका प्रयोग न करें। इस कार्यक्रम में बच्चों की अत्यधिक उत्सुकता एवं असीम उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य रूप से ज्योति कुमारी (जिला अग्निशामक पदाधिकारी) एवं राजेश सहनी, अरविन्द कुमार एवं जितेन्द्र वर्मा आदि के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित होकर सहयोग दिए।
समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में जिला अग्निशामक दस्ता द्वारा अग्निशामक के विभिन्न तकनीकों का छात्र-छात्राओं के बीच प्रदर्शन किया गया।#Samastipur #HolyMissionSchool pic.twitter.com/Vr8ymzkAsd
— Samastipur Town (@samastipurtown) April 16, 2026


