समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान सीने कारोबारी के साथ मौजूद एक युवक को कंधे में गोली लग गयी, जिससे वह जख्मी हो गया। जख्मी युवक को आसपास के लोगों ने आदर्शनगर स्थित कृष्णा इमरजेंसी हाॅस्पीटल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। जख्मी की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के खैरी के रहने वाले शुभम कुमार उर्फ इशू के रूप में की गयी है। डॉक्टर महेश ठाकुर के अनुसार जख्मी की स्थिति स्थिति स्थिर है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि सिने कारोबारी चार चक्का वाहन से उतरकर अपने घर के बाहर साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान सीने कारोबारी के साथ मौजूद शुभम सिंह उर्फ इशू को गोली लग गयी। घटना के बाद सभी बदमाश जितवारपुर की ओर फरार हो गये। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय भी पहुंच मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
#BREAKING: समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में गोलीबारी, एक युवक जख्मी; अनुरूप टॉकीज संचालक बाल-बाल बचे; मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही पुलिस pic.twitter.com/B85p3jy0UX
— Samastipur Town (@samastipurtown) February 17, 2026

