बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है. अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर के कीमती सामान की चोरी हो गए हैं. यह वारदात 1 फरवरी को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के लालापट्टी गांव में हुई. जब भारती ठाकुर एक सामाजिक बैठक में शामिल होने पहुंची थीं. वहीं, चोरी की घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
गाड़ी में रखा पर्स चोरी
जानकारी के अनुसार अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में एक बैठक के दौरान भारती ठाकुर ने अपना पर्स गाड़ी में छोड़ दिया था. जहां बैठक से लौटने पर जब उन्होंने गाड़ी चेक किया तो पर्स गायब मिला. पर्स में उनके हीरे जड़ित गहने, कीमती घड़ी और अन्य मूल्यवान सामान रखे हुए थे. वहीं, चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर गाड़ी से पर्स निकालकर फरार हो गए. यह घटना तब हुई. जब विधायक की मां बैठक में व्यस्त थीं और गाड़ी बाहर खड़ी की थी.

वहीं, इस चोरी की घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है. वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का मानना है कि चोरों ने मौके का फायदा उठाकर यह वारदात अंजाम दिया है जहां चोरी हुए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है, जिसमें हीरे के गहने और महंगी घड़ी मुख्य है.

यह घटना बिहार में बढ़ते अपराध की ओर इशारा करती है, जहां एक विधायक के परिवार का भी सामान सुरक्षित नहीं बच रहा है. विधायक मैथिली ठाकुर, जो एक प्रसिद्ध लोक गायिका भी हैं, इस घटना से काफी आहत हैं. पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.




