समस्तीपुर नगर थाने पर सदर SDPO-1 ने की समीक्षा बैठक, क्राइम कंट्रोल को लेकर दिया विभिन्न दिशा-निर्देश
समस्तीपुर : नगर थाने पर शुक्रवार को सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें। वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं तथा क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करें। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, शराब एवं नशीली पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने तथा क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रियता बढ़ाने को कहा।
यह भी कहा कि आमजन में पुलिस की छवि बेहतर होनी चाहिए। इसके लिए पुलिसकर्मियों को जनता से समन्वय बनाकर काम करने की जरूरत है। थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की कारोबार से जुड़े व्यक्ति को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के साथ ठंड की मौसम को देखते हुए दिवा संध्या और रात्रि गस्त में तेजी लाएं। बाइक चोर गिरोह को भी चिन्हित कर उसपर कारवाई के निर्देश दिये। मौके पर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार समेत अन्य एसआई, एएसआई व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

