समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बिहार STF का हावड़ा जेल में बंद समस्तीपुर के विकास झा और रविंद्र सहनी के सेल में छापा, जेल से रची जा रही थी दलसिंहसराय में सोना लूट की साजिश

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर : हावड़ा जेल से बिहार में ज्वेलरी हाउस में लूट की साजिश रची जा रही थी। यह साजिश कुख्यात सोना लुटेरा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के शाहपुरपगड़ा का विकास झा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना का रवींद्र सहनी रच रहे थे। दोनों पटना, समस्तीपुर और दलसिंहसराय में अपने गैंग के लोगों से संपर्क कर रहे थे। इन इलाकों में विकास झा और रवींद्र सहनी का गिरोह सोना लूट की कई घटनाओं को अंजाम देता। इससे पहले एसटीएफ को इसकी भनक लग गई। इसके बाद बिहार एसटीएफ और पश्चिम बंगाल की टीम ने हावड़ा जेल में छापेमारी की। दोनों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल और दो सिम बरामद किए। दोनों से कई घंटे तक एसटीएफ ने पूछताछ की।

IMG 20251105 WA0076 scaled

पूछताछ में विकास झा और रवींद्र ने स्वीकार किया कि उनका गैंग पटना, समस्तीपुर और दलसिंहसराय में ताबड़तोड़ ज्वेलरी हाउस में लूट की घटनाओं को अंजाम देता। दोनों से पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बेगूसराय, गयाजी, हावड़ा, समस्तीपुर में छापेमारी चल रही है। विकास झा और रवींद्र के खिलाफ हावड़ा थाने में केस भी दर्ज किया गया है। विकास के खिलाफ बिहार और पश्चिम बंगाल में लूट, डकैती और हत्या के 13 केस दर्ज हैं। रवींद्र सहनी पर भी बिहार और बंगाल में लूट, डकैती और हत्या के 33 केस दर्ज हैं। विकास झा बहुत शातिर है। समस्तीपुर पुलिस एक लूटकांड और हत्या के मामले में उसे तलाश रही थी तो वह भागकर मधुबनी चला गया था। वहां एक मठ में साधु बनकर रह रहा था। कई माह बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पहले सुबोध के साथ काम करता था विकास : 

कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह भी बंगाल जेल में बंद है। उसके खिलाफ बिहार सहित कई राज्यों में सोना लूट के केस दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो विकास झा पहले सुबोध के लिए ही काम करता था। सुबोध के जेल जाने के बाद अपना गैंग बना लिया। इस गैंग में उसने अपने भाई सुभाष झा और रवींद्र सहनी को भी मिलाया। सुभाष के खिलाफ 2 लाख का इनाम भी घोषित है। वह फरार चल रहा है।

IMG 20240904 WA0139

विकास झा का गैंग पिछले तीन-चार साल में करोड़ों का सोना लूट चुका है। 2023 में इसी गैंग ने बेगूसराय के मंदिर से एक करोड़ का सोना लूटा था। 2024 में बेगूसराय के ही पीपी ज्वेलर्स से करीब 40 लाख का सोना लूटा था। विकास ने ही दलसिंहसराय के एक सोना कारोबारी को बंधक बनाकर हाजीपुर में लूट लिया था। यह गिरोह हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, आसनसोल, सहरसा सहित कई जगहों पर मुथूट फाइनेंस और ज्वेलरी हाउस से करोड़ों का सोना लूट चुका है।

यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले समस्तीपुर पुलिस ने बदमाशों की बड़ी साजिश नाकाम की; पिस्टल और कारतूस समेत 5 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : 3 लाख के इनामी रविन्द्र सहनी को बंगाल पुलिस ने लिया रिमांड पर तो उगले इस महिला के नाम, दलसिंहसराय का स्वर्ण कारोबारी भी रडार पर

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

दलसिंहसराय में लूट से पहले हुई गिरफ्तारी से खुला राज :

एसटीएफ ने 5 नवंबर को दलसिंहसराय से रमेश सहनी सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था। वे वहां एक ज्वेलरी हाउस को लूटने की साजिश कर रहे थे। रवींद्र सहनी का दाहिना हाथ रमेश है। यहीं से खुलासा हुआ कि हावड़ा जेल में बंद विकास झा और रवींद्र सहनी ने पूरी साजिश रची है। इस गिरोह के 10 से अधिक अपराधी बिहार में सक्रिय हैं। एसटीएफ ने बेगूसराय, गयाजी सहित कई जिलों के जेलों में भी छापेमारी कर इस गिरोह से जुड़े अपराधियों से पूछताछ की है।

5 नवंबर को दलसिंहसराय DSP ने प्रेस वार्ता कर दी थी जानकारी :

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150