समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

आज दशहरे पर बिहार के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात और तेज हवा से रहें सतर्क

IMG 20250626 WA0160

बिहार में आज भी जमकर बादल बरसेंगे. ऐसे में मौसम विभाग पटना ने 35 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार संभावना है कि आज से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश होगी.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी:

समस्तीपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, वैशाली, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

IMG 20250922 WA0074paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 1 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है. यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ेगा.

IMG 20240904 WA0139

मौसम विभाग पटना के अनुसार सभी येलो अलर्ट वाले जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की संभावना है. यहां पर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

IMG 20250821 WA0010Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02