समस्तीपुर शहर के मगरदही मुहल्ले में देर शाम मेला देखने गया सपरिवार, इधर घर में हो गई चोरी
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या- 35 में एक कुरियर ऑफिस के पीछे से सोमवार की शाम एक घर से लाखों रुपये के सामान व जेवरात के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की पहचान रवि साह के रूप में की गई है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार की परिवार के सभी लोगों के साथ वह मेला देखने व सांझ जलाने मंदिर गया था।
देर शाम लौटने पर उसने घर का सारा सामान उलट-पुलट देखा व घर से लाखों रुपये के जेवर व सामान भी गायब था। तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल थाने की दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने पीड़ित को आवेदन देने के लिये कहा है।

